श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने लिखा इमोशनल ख़त

खबरें अभी तक। लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी को बुधवार शाम अंतिम विदाई दी गई। बॉलीवुड जगत के साथ उनके लाखों फैंस को वो अलविदा कह गईं। भले ही वो आज हमारे बीच नहीं लेकिन वो लाखों दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। अंतिम संस्कार के बाद श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक लेटर शेयर किया है जिसमें वो भावुक होते हुए सभी लोगों का घन्यवाद कर रहे हैं जिन्होंने भी इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ दिया।

श्रीदेवी का 28 फरवरी को मुंबई के विले पार्ले इलाके स्थित श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति बोनी कपूर ने मुखाग्नि दी। श्री की अंतिम विदाई के बाद बोनी ने एक बेहद इमोशनल लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। साथ ही बोनी कपूर के छोटे भाई और श्री देवी के देवर ने भी इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल लेटर शेयर किया। इसमें अनिल कपूर लिखते हैं कि, हमारे परिवार के पिछले कुछ दिन दुख भरे रहे। 28 फरवरी तो ज्यादा दुखद था। वो बहुत जल्दी चली गईं लेकिन अपने पीछे एक विरासत छोड़ गई हैं। उनके टैलेंट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, उनकी ब्यूटी बिल्कुल अलग थी और अॉडियंस से कनेक्ट करने की एबिलिटी लाजवाब थी जो उन्हें लेजेंड्री बनाती है। श्रीदेवी का एेसा ही कनेक्ट हमेशा परिवार के साथ भी रहा। इसके आगे उन्होंने सभी का घन्यवाद करते हुए श्रीदेवी के दोनों बेटियों जाह्ववी और खुशी का भी जिक्र किया है।

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मौक पर मौजूद हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों ने अपनी चांदनी को नम आंखों से विदाई दी। मुखाग्नि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दी।