सुभाष बराला ने भूपेंद्र हुड्डा को दी यात्रा करने की बजाय आराम करने की सलाह

खबरें अभी तक। गोहाना पहुंचे बीजेपी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हूडा को यात्रा करने की बजाय आराम करना की सलाह दी है। बराला ने कहा कि काम तो बीजेपी की केंद्र व् प्रदेश की सरकार कर रही है। आज हूडा को आराम की जरूरत है इसलिए वो यात्रा की बजाय आराम करें।

इतना ही नहीं बराला ने कहा कि हुड्डा की यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी में फूट भी सामने आ गई। उनकी यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक दल के नेता नहीं पहुंचे। जिससे साफ हो गया है कि कांग्रेस कई गुटों में बटी हुई पार्टी है। सुभाष बराला ने कहा कि किसानों का कार्य संघर्ष करना है। किसानों पर लाठी-चार्ज नहीं की गई है। ये विपक्षी नेताओं द्वारा झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।

सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विपक्ष में रहते हुए विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर जनता के प्रति अपने दायित्व को निभाने में असफल रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की नीयत पर संदेह करते हुए सवाल पूछा कि यदि भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रही थी तो वह साढ़े 3 साल विधानसभा के अंदर और बाहर चुप क्यों रहे।

आज अचानक उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हुआ है या अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10 साल सत्ता में रहकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनता को ब्लैकमेल किया और आज विपक्ष में अपना वजूद बचाने के लिए कार्यकर्ताओं में इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं।