पंचकूला में पहली बार सरस मेले का आयोजन

खबरें अभी तक। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने पंचकूला सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित सरस मेले का परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उदघाटन किया। आप को बता दे कि पंचकूला में पहली बार सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह मेला 22 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल ने मेले में लगी स्टाल का निरीक्षण किया। इअस मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र बिहार की मधुबनी पेंटिंग, आध्राप्रदेश का ग्रास वर्क, छत्तीसगढ़ की सिल्क साड़ी, जूतियां, सजावटी सामान रहा।