कुरुक्षेत्र जेल की महिला वार्डन की मौत

खबरें अभी तक। गन्नौर पांची गुजरान गांव के निकट जी.टी. रोड पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार कुरुक्षेत्र जेल की महिला वार्डन की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार समालखा निवासी सुमन कुरुक्षेत्र जेल में वार्डन के पद पर कार्यरत थी। बुधवार सुबह सुमन स्कूटी पर सवार होकर मुरथल की तरफ गई थी।

जब वह मुरथल से समालखा लौट रही थी तो पांची गुजरान गांव के निकट उसकी स्कूटी सड़क के किनारे खड़े डम्पर से जा टकराई। जिससे सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।