मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही

खबरें अभी तक। सेराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही। थुनाग में एसडीएम कार्यालय सुचारू रूप से कार्य करने के बाद भी जंजैहली की जनता का अनसन अभी भी जारी है। करीब दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी जंजैहली की जनता का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा।

जंहा दिन में एक ओर भूख हड़ताल होती है तो रात को थालियां बजाकर लोग अपना रोष प्रकट करते है। ताज़ा जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने बताया कि 24 तारीख़ को जंजैहली में एक बहुत बड़ी रैली का आयोजन संघर्ष समिति सेराज के बैनर तले किआ जा रहा है जिसमे पूरे सेराज के लोग भाग लेंगें।