हरियाणा:दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तीन दोस्त, नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक: भले ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे किए जाते हों, लेकिन आज भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। रोज हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो इन दावों की पोल खोलकर रख देते हैं।

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे युवक

ताजा मामला सोनीपत के राई थाना क्षेत्र से जहां एक नाबालिग से गैंगरेप किया गया आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया। जब नाबालिग घर में अकेली थी और उसके माता पीता किसी काम से बाहर गए हुए थे। महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ राई थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहती है और मेहनत मज़दूरी कर अपना गुजारा करते हैं।  महिला व उसका पति दोनों काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इस बीच दो युवक तुषार व नवीन अपने एक दोस्त के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए। उनकी बेटी ने दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन तीनों के दरवाजे पर लात मारने से कुंडी खुल गई। तीनों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भाग गए। पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता का पिता व मां घर आए। इसके बाद राई थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बेटी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। राई थाना में महिला के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी

पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी. पीड़िता का पिता और मां घर आए और बाद में राई थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने बेटी का मेडिकल कराया है और दुष्कर्म की पुष्टि हुई. राई थाना में महिला के बयान पर सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया

दो आरोपियों गिरफ्तार

मजिस्ट्रेट के सामने लड़की के बयान भी हो चुके हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों तुषार व नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों आज अदालत में पेश करेगी। तीसरा आरोपी फरार है, जल्द से जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।