विज ने पंजाब कांग्रेस की लड़ाई पर ली चुटकी, बताया एंटरटेनमेंट का साधन!

ख़बरें अभी तक || पंजाब कांग्रेस में हो रहे घमासान को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है। अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब लोगों के एंटरटेनमेंट का साधन बन चुकी है।साथ ही  कोरोना की संभावित तीसरी लहर और कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा खोरी गांव के लोगों के पुनर्वास की मांग पर विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पुनर्वास की योजना बनाई जा चुकी है। किसानों को भी हिदायत देते हुए उन्होंने देश के कानून को सर्वप्रिय बताया, जिसका पालन सबको करना पड़ेगा।

दरअसल पंजाब कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच रार छिड़ी हुई है और कांग्रेस की इस अंदरूनी लड़ाई को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का साधन करार दिया है। साथ ही कहा है कि  इस तरह की गुटबाजी और लड़ाई हर जिले में हो रही है इस पर कमेंट करना ठीक नहीं है।

Bjp Minister Anil Vij Throws Phone While Expressing Anger Against Officers  - भाजपा मंत्री अनिल विज बिफरे, सरकार का बेड़ा गर्क करने में लगे हैं अफसर कह  कर फेंका फोन - Amar

आंदोलन कर रहे किसानों को हिदायत देते हुए विज ने कहा कि देश का कानून सर्वप्रिय है। देश का कानून न मेरे कहने पर चलता है ओर न किसी और के कहने से। कानून किसी की धमकियों से भी नहीं डरता है, कानून तो अपने हिसाब से ही चलेगा, इसकी पालना सभी को करनी पड़ेगी।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा खोरी के लोगों के लिए पुनर्वास की मांग पर गृह मंत्री ने कहा कि खोरी गांव में पुनर्वास की योजना बनाई जा चुकी है। उसके लिए वहां पर टेंट लगाया जा चुका है, जो-जो उसके दायरे में आएंगे उनके लिए पुनर्वास की योजना लागू हो जाएगी।

दिशा रवि के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल  विज के खिलाफ शिकायत दर्ज | Complaint filed against haryana home minister Anil  Vij for ...

कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर अनिल विज ने कहा कि हमने सभी जिला अधिकारियों को सचेत रहने के लिए कह दिया है। सिविल और पुलिस के अधिकारियों की कमेटियां बना दी हैं।जहां-जहां पर भीड़ है, उन पर नजर रखने के लिए कह दिया है और कोरोना नियमों की सख्ती से पालना करने के लिए कह दिया है।