Corona in India: 2 महीने बाद 1 लाख से कम केस, मौत के मामले भी घटे, पढ़िए जरूरी अपडेट्स ?

ख़बरें अभी तक || भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। जिस तेजी से कोरोना में मामले बढ़े थे उसी तेजी के साथ कम भी हो रहे हैं। वहीं अच्छी खबर ये है कि लगभग 2 महीने बाद कोरोना के नए केस 1 लाख से कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 498 मरीज सामने आए हैं। वहीं कोरोना से  2 हजार 123 लोगों की जान ले ली। इससे पहले तीन अप्रैल को 93 हजार 249 नए केस सामने आए थे। 

बता दें कि पहली लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 केस 17 सितंबर 2020 को आए थे जबकि दूसरी लहर में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,14,188 केस 7 मई 2021 को आए थे। वहीं आईसीएमआर ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 36 करोड़ 82 लाख 07 हजार 596 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं कल यानी सात जून को कुल 18 लाख 73 हजार485 सैंपल की टेस्टिंग हुई।

जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है?

  • कुल केस- 2,89,96,473
  • कुल डिस्चार्ज-  2,73,41,462  
  • कुल मौत– 3,51,309  
  • कुल एक्टिव केस- 13,03,702 

तेजी से घट रहे है कोरोना के रोजाना केस



तारीख


नए केस आए


एक दिन में नए मरीज


कितने दिन लगे


7 मई


4,14,188


पीक


 


10 मई


3,66,161


4 लाख से कम


3 दिन लगे


17 मई


2,81,386


3 लाख से कम


7 दिन लगे


28 मई


1,86,364


2 लाख से कम


11 दिन लगे


8 जून


86,498


1 लाख से कम


11 दिन लगे

कोरोना टीका: सोमवार को दी गयीं 31 लाख से अधिक खुराकें


सोमवार को कोरोना वायरस टीके की 31 लाख से अधिक खुराकें लगायी गयीं। इसके साथ ही देश में कोविड टीके की लगायी गयी खुराकों की कुल संख्या 23.59 करोड़ को पार कर गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को 18-44 साल के आयु वर्ग के 16 लाख 07 हजार 531 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गयी जबकि इसी आयु वर्ग के 68 हजार 661 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी।

त्रालय ने कहा कि एक मई को टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस आयु वर्ग के 3 करोड़ 02 लाख 45 हजार 100 लोगों को पहली खुराक और 2 लाख 37 हजार 107 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। मंत्रालय ने कहा कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ने 18-44 साल के आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दी है।

13 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां सोमवार को 10,219 लोग संक्रमित पाए गए। 21,081 लोग ठीक हुए और 340 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 58.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 55.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.74 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां सोमवार को 694 लोग संक्रमित पाए गए। 2,860 लोग ठीक हुए और 81 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.99 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.62 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 21,333 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 15,681 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली

दिल्ली में सोमवार को 231 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 876 लोग ठीक हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक 14.29 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.99 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,627 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 5,208 मरीजों का इलाज चल रहा है।