COVID-19 Case India: पिछले 24 घंटे में 1.32 लाख नए केस मिले, 2713 की हुई मौत, पढ़िए अपडेट्स

खबरें अभी तक ||  भारत में कोरोना की दूसरी वेव अभी भी थमी नहीं है। हर दिन देश में सला लाख से ज्यादा केस मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक  पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 364 नए कोरोना केस आए हैं और 2 हजार 713 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 2 लाख 7 हजार लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 77 हजार 420 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले बुधवार को 1 लाख 34 हजार 154 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2 हजार 887 संक्रमितों की मौत हुई थी।

आज देश में लगातार 22वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 3 जून तक देशभर में 22 करोड़ 41 लाख 9 हजार 448 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 28 लाख 75 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 74 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 20.75 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- 2 करोड़ 85 लाख 74 हजार 350

कुल डिस्चार्ज- 2 करोड़ 65 लाख 97 हजार 655

कुल एक्टिव केस- 16 लाख 35 हजार 993

कुल मौत- 3 लाख 40 हजार 702

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

coronavirus india live update corona new cases today corona death toll india  corona vaccine update lockdown extended in states news pwn | Coronavirus  News Update: शिमला में प्रशासन ने दुकानों को 5

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां गुरुवार को 15,229 लोग संक्रमित पाए गए। 25,617 लोग ठीक हुए और 643 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 97,394 लोगों की मौत हो गई। 2.04 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार को 487 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1 हजार 58 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 14.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 हजार 447 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 8 हजार 748 का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

यहां गुरुवार को 1,220 लोग संक्रमित पाए गए। 4,260 लोग ठीक हुए और 108 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.95 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.48 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,895 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 25,546 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. हरियाणा

हरियाणा सरकार की ओर से लगाए गए महामारी अलर्ट / सुरक्षित हरियाणा का असर अब पूरे प्रेदश में साफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को जिले में 980 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2 हजार 889 लोगों रिकवर हुए और कोरोना से 71 लोगों की मौत हो गई है। वहीं प्रदेश मेंअब तक कुल मौत का आंकड़ा 8 हजार 532 तो वहीं 73.8 लाख लोगों कोरोना को मात देकर रिकवर हो गए हैं। यहां 12 हजार 688 मरीजों का इलाज चल रहा है