Covid-19 In India: पिछले 24 घंटे में 1.34 लाख नए केस मिले, 2887 लोगों की हुई मौत.. पढ़िए अपडेट्स

ख़बरें अभी तक || भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर लगातार करह बरपा रही है। अब भी देश में हर दिन जहां सवा लाख से ज्यादा केस मिल रहे है तो वहीं मौत के मामले भी लगातार बढ़ है। राहत वाली बात ये है कि बीते कुछ दिनों में रिवकरी रेट बेहतर हुआ है नए मामलों से ज्यादा लोगों कोरोना से ठीक हो रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन 1 लाख 34 हजार 154 नए कोरोना केस आए और 2 हजार 887 संक्रमितों की मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 499 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 80 हजार 232 एक्टिव केस कम हो गए है। इससे पहले मंगववार को 1 लाख 32 हजार 788 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 3 हजार 207 संक्रमितों की मौत हुई थी।

आज देश में लगातार 21वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 2 जून तक देशभर में 22 करोड़ 10 लाख 43 हजार 693 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 24 लाख 26 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक कुल 35 करोड़ 37 से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 21.59 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है।

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- 2 करोड़ 84 लाख 41 हजार 986

कुल डिस्चार्ज- 2 करोड़ 63 लाख 90 हजार 584

कुल एक्टिव केस- 17 लाख 13 हजार 413

कुल मौत- 3 लाख 37 हजार 989

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 15,169 लोग संक्रमित पाए गए। 29,270 लोग ठीक हुए और 553 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 57.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 54.60 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 96,751 लोगों की मौत हो गई। 2.16 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़

राज्य में बुधवार को 1,792 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 3,244 लोग ठीक हुए और 40 की मौत हो गई। अब तक 9.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.30 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,117 लोगों की मौत हो चुकी है। 31,635 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. गुजरात

राज्य में बुधवार को 1,333 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,098 लोग ठीक हुए और 18 की मौत हो गई। अब तक 8.12 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.75 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,873 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 26,232 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 1,283 लोग संक्रमित पाए गए। 4,939 लोग ठीक हुए और 115 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.93 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.44 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,787 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 28,694 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान

यहां बुधवार को 1,276 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,038 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,515 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 32,650 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 991 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,113 लोग ठीक हुए और 45 की मौत हो गई। अब तक 7.82 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.56 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,157 लोगों की मौत हो चुकी है। 17,136 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

7. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 576 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 1,287 लोग ठीक हुए और 103 की मौत हो गई। अब तक 14.27 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 13.93 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,402 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 9,364 का इलाज चल रहा है।