Coronavirus Outbreak in India: एक दिन में 2.60 लाख नए केस, रिकॉर्ड 1500 मौत से मचा हड़कंप !

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। जिस रफ्तार से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, उसके बाद हर किसी की टेंशन बढ़ाने वाली है। देश में रोजाना रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना संक्रमण के केस दर्ज किए जा रहे हैं और सर्वाधिक मौत हो रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार 500 नए कोरोना केस आए और 1501 संक्रमितों की जान चली गई है। हालांकि 1 लाख 38 हजार 423 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 23 लाख 4 हजार 692 नए केस आए थे। कोरोना की पहली लहर में 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी।

देश में आज कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 28 लाख 9 हजार 643

कुल एक्टिव केस- 18 लाख 1 हजार 316

कुल मौत- 1 लाख 77 हजार 150

कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 डोज दी गई

UP में एक दिन में सर्वाधिक 120 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के नए मामले 67,123

महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से संक्रमण के 67,123 नए मामले आए और फिर 419 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ मरने वालों की कुल संख्या 59,970 हो गई। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 37,70,707 हो गई है। मुंबई में शनिवार को 8,811 नए मामले आए। एक दिन पहले 8,803 नए मामले आए थे। शहर में अब तक 571,018 लोग संक्रमित हो चुके हैं। शहर में कोरोना के कारण अब तक 12,301 लोग जान गंवा चुके हैं।

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी। 18 अप्रैल तक देशभर में 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 26 लाख 84 हजार 956 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 87 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 12 फीसदी हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को इस अवधि में 1501 मरीजों की मौत हो गई। लगातार दूसरे दिन मौतों के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। कोरोना की पहली लहर में एक दिन में सर्वाधिक मौत का आंकड़ा 1290 था, जिसे 16 सितंबर को दर्ज किया गया था। लेकिन एक दिन में 1341 नए संक्रमितों के साथ यह आंकड़ा एक दिन पहले ही टूट चुका है। फिलहाल देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,77,168 हो गई है। इसी के साथ कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या करीब 18 लाख हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 17,95,278 दर्ज की गई जो संक्रमण के कुल मामलों का करीब 12.14 प्रतिशत है।

ठीक होने की दर घटकर 86.6 फीसदी हुई:

कोरोना से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर घट कर 86.6 प्रतिशत हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,28,03,791 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.22 प्रतिशत हो गई है।

58 फीसदी नए संक्रमित केवल पांच राज्यों में :

देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना मरीजों में से साढ़े 58.4 प्रतिशत केवल चार राज्यों में हैं। इनमें महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 67,123 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334, दिल्ली में 24375, छत्तीसगढ़ में 16,083 और कर्नाटक में 17489 नए मामले सामने आए।

आठ राज्यों में 78 फीसदी मौतें :

देश में 24 घंटों के दौरान जिन 1501 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 419 महाराष्ट्र से हैं। इस दौरान दिल्ली के 167, छत्तीसगढ़ के 159, यूपी के 120, गुजरात के 97, कर्नाटक के 80, मध्य प्रदेश के 66 और पंजाब के 62 लोगों की मौत हुई है। कुल मौतों में से 78.36 फीसदी इन आठ राज्यों से हैं।