कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल ! अब 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 1.45 लाख से ज्यादा केस, जानें बड़ी अपडेट ?

ख़बरें अभी तक || देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। हर दिन संक्रमण के नए रिकॉर्ड दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं शनिवार को पांचवीं बार देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 45 हजार 384 नए कोरोना केस आए और 794 लोगों की जान चली गई है। हालांकि 77,567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 4, 6, 7 और 8 अप्रैल को एक लाख से ज्यादा केस आए थे।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 32 लाख 5 हजार 926

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 90 हजार 859

कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631

कुल मौत- एक लाख 68 हजार 436

कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 डोज दी गई

देश में अब तक 1 करोड़ 32 लाख 5 हजार 926 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 19 लाख 90 हजार 859 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 68 हजार 436 मरीजों की मौत हो गई। 10 लाख 46 हजार 631 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कल करीब 34 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज

देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी। 9 अप्रैल तक देशभर में 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 34 लाख 15 हजार 55 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर करीब 7 फीसदी हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है।

 एक दिन के अंदर रिकवरी रेट 91% से घटकर 90% पहुंचा

रिकवरी रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। एक दिन के अंदर ये 91.76% से घटकर 90.8% रह गया। पिछले तीन हफ्ते के अंदर इसमें करीब 8% की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम छत्तीसगढ़ में 80.5% और महाराष्ट्र में 82% मरीज रिकवर हुए हैं। यहां एक्टिव रेट काफी ज्यादा है। छत्तीसगढ़ में अभी 18.4% और महाराष्ट्र में 16.3% एक्टिव रेट है।

प्रमुख राज्यों के हाल…

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब

महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई। इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे। महाराष्ट्र में अब तक 26,95,148 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 5,34,603 मरीज उपचाराधीन हैं।

दिल्ली में 8,521 नए कोरोना मामले सामने आए

राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार को 8,521 नए कोविड मामले सामने आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद से दिल्ली में यह एक ही दिन में सामने आए मामलों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। पिछले साल 11 नवंबर को दिल्ली में एक ही दिन में यानी कुल 24 घंटों के दौरान 8,593 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे।

छत्तीसगढ़

राज्य में शुक्रवार को 11 हजार 447 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 2613 लोग रिकवर हुए और 91 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4 लाख 18 हजार 678 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 37 हजार 156 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4654 मरीजों की मौत हो गई। 76 हजार 868 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण की तुलना में यहां एक्टिव रेट देश में सबसे ज्यादा हैं। अभी 18.4% एक्टिव मरीजों का यहां इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश

शुक्रवार को यहां 9,587 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 583 लोग रिकवर हुए और 36 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 63 हजार 991 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 6 हजार 646 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,039 मरीजों की मौत हो गई। 48 हजार 306 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

मध्य प्रदेश

राज्य में शुक्रवार को 4,882 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3433 लोग रिकवर हुए और 23 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 27 हजार 220 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 92 हजार 598 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4136 मरीजों की जान चली गई। 30 हजार 486 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

गुजरात

राज्य में शुक्रवार को 4,541 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 2280 लोग रिकवर हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 37 हजार 15 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 9 हजार 626 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4697 मरीजों की मौत हो गई। 22 हजार 692 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

राजस्थान

राज्य में शुक्रवार को 3,970 लोग संक्रमित पाए गए। 1005 लोग रिकवर हुए और 12 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 54 हजार 287 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 27 हजार 304 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2898 मरीजों की मौत हो गई। 24 हजार 85 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

पंजाब

राज्य में शुक्रवार को 3,404 लोग संक्रमित पाए गए। 2518 लोग रिकवर हुए और 56 की मौत हो गई। अब तक यहां 2 लाख 66 हजार 494 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 31 हजार 885 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 7390 मरीजों की जान जा चुकी है। 27 हजार 219 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।