गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरा, 3 लोग घायल

ख़बरें अभी तक || होली पर त्योहार पर बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह अचानक गिर गया। ये हादसा गांव दौलताबाद के पास गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। हादसे में 1 शख्स की मौत की खबर है। यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है। वहीं इसके अलावा कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आपको बता दें ये फ्लाईओवर सीधे दिल्ली जाता है। फ्लाईओवर के साथ मशीने भी गिर गई हैं। बताया जा रहा है धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने फ्लाइओवर गिरने की सूचना प्रशासन को दी।  

आपको बता दें.. इससे पहले भी सोना रोड पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर चुका है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि ये हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। काम करने वाले 3-4 लोगों के जख्मी होने की खबर है, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।