Coronavirus in India: भारत में बेकाबू हुआ कोरोना, 5 महीने बाद रिकॉर्ड 53 हजार से ज्यादा केस, 251 की मौत

ख़बरें अभी तक || भारत में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में सवा पांच करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दिए जाने के बावजूद संक्रमण तेजी से फैल है। आए दिन कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अब लगभग पांच महीने (153 दिन) के बाद के दिन में रिकॉर्ड मामले 53 हजार से ज्यादा दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार पेश किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 53,476 नए केस मिले हैं और 251 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 26,490 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर 2020 को 53,370 कोरोना केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में कोरोना की स्थिति

कुल मामले- एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534

कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 12 लाख 31 हजार 650

कुल एक्टिव केस- तीन लाख 95 हजार 192

कुल मौत- एक लाख 60 हजार 692

देश में अब तक कोरोना के 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 650 लोगो कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 692 मरीजों ने जान गंवाई है। वहीं कुल 3 लाख 95 हजार 192 एक्टीव केस मौजूद हैं। ये आंकड़े #IndiaFightsCorona से लिए गए हैं।

5 करोड़ 31 लाख से ज्यादा को दी गई कोरोना डोज

देश में भारत ने बुधवार को कोरोना टीकाकरण के 68वें दिन तक कुल 5 करोड़ 31 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। बीते दिन कुल 23.03 लाख वैक्सीन डोज दी गई हैं। 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 92 फीसदी हैल्थकेयर वर्करों को पहला डोज दे दिया है। वहीं दस राज्य ऐसे हैं जहां 100 फीसदी हैल्थकेयर वर्करों को पहली डोज दे दी है। 11 राज्य ऐसे हैं जिन्होंने 90 फीसदी से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्करों का पहला डोज दे दिया है। वहीं 9 राज्य ऐसे है जहां 80 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों को दूसरा डोज दे दिया है।

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी। इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम है। सबसे ज्यादा केस सितंबर 2021 में दर्ज किए जा रहे थे।

भारत अब नहीं करेगा कोरोना वैक्सीन के निर्यात को विस्तार !

भारत आगामी कुछ महीनों तक कोविड-19 टीकों के निर्यात को संभवत: विस्तार नहीं देगा, क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर उसका ध्यान घरेलू मांग को पूरा करने पर केंद्रित हो गया है। भारत विभिन्न देशों से की जा चुकी मौजूदा प्रतिबद्धताएं पूरी करेगा, लेकिन घरेलू मांग पूरा करने के लिए आगामी कुछ महीनों के लिए निर्यात नहीं बढ़ाएगा।

अधिकारी ने बताया, दो-तीन महीनों बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। भारत ने विदेशों में टीके की आपूर्ति करना 20 जनवरी से शुरू किया था। भारत अब तक करीब 80 देशों में टीके की छह करोड़ चार लाख खुराक भिजवा चुका है।

रोज सबसे ज्यादा केस वाले 11 राज्यों का हाल…

1. महाराष्ट्र: 24 घंटे में नए केस में उछाल

यहां बुधवार को 31,855 नए मरीज मिले। 15,098 ठीक हुए, जबकि 95 की मौत हुई। राज्य में अब तक 25.64 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 22.62 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 53,684 की मौत हुई है। यहां फिलहाल 2.47 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 28,699 मामले सामने आए थे।

2. पंजाब: एक्टिव केस का आंकड़ा 20 हजार के पार

यहां बुधवार को 2,613 नए मरीज मिले। 1,455 ठीक हुए, जबकि 39 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.20 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.93 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 6,474 की मौत हुई है। फिलहाल 20 हजार 522 लोगों का इलाज चल रहा है।

3. केरल: एक महीने में आधे हुए एक्टिव केस

यहां बुधवार को 2,456 नए मरीज मिले। 2,060 ठीक हुए, जबकि 10 की मौत हुई। राज्य में अब तक 11.09 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 10.80 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,528 की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस में तेजी से गिरावट आई है। 23 फरवरी को यहां 54,661 मरीजों का इलाज चल रहा था। यह संख्या घटकर 24,265 हो गई है।

3. कर्नाटक: नए संक्रमितों में 250 से ज्यादा का उछाल

यहां बुधवार को 2,298 नए मरीज मिले। 995 संक्रमित ठीक हुए, जबकि 5 की मौत हुई। राज्य में अब तक 9.75 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 9.46 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 12,461 की मौत हुई है। फिलहाल यहां 16,886 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में मंगलवार की तुलना में 250 ये ज्यादा का उछाल आया।

5. छत्तीसगढ़: 9 दिन में 7 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े

यहां बुधवार को 2106 नए मरीज मिले। 634 ठीक हुए, जबकि 29 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.29 लाख लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3.13 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4011 की मौत हुई है। यहां एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में बीते 9 दिन में 7,836 की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14 मार्च को 4098 एक्टिव केस थे, जो 24 मार्च को बढ़कर 11,934 हो गए।

6. गुजरात: लगातार 23वें दिन बढ़े केस

यहां बुधवार को 1,790 नए कोरोना मरीज मिले। 1,277 मरीज ठीक हुए, जबकि 8 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.92 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.78 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,466 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 8823 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां 28 फरवरी को 407 केस आए थे, तब से इनमें हर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

7. मध्यप्रदेश: एक्टिव केस 10 हजार के पार

यहां बुधवार को 1,712 नए मरीज मिले। 950 ठीक हुए, जबकि 7 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.80 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.66 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 3,919 की मौत हुई है। फिलहाल 10,047 लोगों का इलाज चल रहा है।

8. तमिलनाडु: 25% आबादी की टेस्टिंग हुई

यहां बुधवार को 1,636 नए मरीज मिले। 1023 ठीक हुए, जबकि 12 की मौत हुई। राज्य में अब तक 8.71 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 8.49 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 12,630 की मौत हो चुकी है और 9746 लोगों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु की आबादी 7 करोड़ 60 लाख है, इनमें से अब तक 1 करोड़ 90 लाख टेस्टिंग हो चुकी है।

9. दिल्ली: 23 दिन में नए केस में 1,000 का उछाल

यहां बुधवार को 1,254 नए केस आए। 769 मरीज ठीक हुए और 6 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.51 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.35 लाख ठीक हुए हैं और 10,973 ने जान गंवाई है। अभी 4,890 का इलाज चल रहा है। यहां 1 मार्च को 175 केस आए थे, यानी 23 दिन में ही यहां 1,000 से ज्यादा का उछाल आया है।

10. हरियाणा: एक महीने में 5.5 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े

यहां बुधवार को 981 नए मरीज मिले, 379 ठीक हुए और 6 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.82 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.72 लाख ठीक हो चुके हैं और 3,110 की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 6,745 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां 19 फरवरी को एक्टिव केस घटकर 819 हो गए थे। यानी बीते करीब एक महीने में इनमें 5,000 से ज्यादा का उछाल आया है।

11. राजस्थान: एक महीने में 76 से 600 के पार हुए नए केस

यहां बुधवार को 669 संक्रमितों की पहचान हुई। 258 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.27 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,808 ने जान गंवाई है। यहां 23 फरवरी को 76 केस आए थे, जो 24 मार्च तक बढ़कर 700 के करीब पहुंच गए हैं। यानी इनमें करीब 600 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।