छेड़छाड़ से आहत महिला ने उठाया ऐसा कदम की आरोपी ने ही कर ली आत्महत्या

खबरें अभी तक। छेड़छाड़ से आहत शहर की वधावा राम कालोनी निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, जिस युवक पर आरोप था, उसने भी ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। वह महिला की जेठानी का भाई था। महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत अपने पति से फोन पर की थी, वह आधे घंटे बाद पहुंचा तो फांसी पर लटकी मिली।

फांसी लगाने के पहले प्रियंका (21) ने शुक्रवार दोपहर पति संजय को फोन करके बताया कि जेठानी के भाई गगन ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। संजय ने जल्द घर आने की बात कही। लगभग तीस मिनट बाद वह घर पहुंचा तो प्रियंका फंदे पर झूलती हुई मिली। इतने में उसके भाई टीनू के फोन पर सूचना आई कि छेड़छाड़ करने वाले उसके साले गगन ने भी सेक्टर 6 के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। 23 वर्षीय गगन जींद के सफीदों के खेड़ी गांव का रहने वाला था।

परिजनों ने बताया कि टीनू उनके साथ घर में ही रहता था। बीच में वह अपने दवा सप्लाई करने के काम से रोहतक चला गया था। अब फिर वह लगभग डेढ़ साल से जीजा मोनू के पास आकर रहने लगा था। प्रियंका उसको भाई कहती थी। प्रियंका की भाभी कंचन ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले प्रियंका मायके आई थी। 8-10 दिन घर रहने के बाद भी वह ससुराल जाने से इनकार कर रही थी। उसने घरेलू अनबन का कारण बताया, लेकिन सच्चाई नहीं बताई।