अब करनाल के 3 ढाबों में कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, पढ़िए ये ख़बर

ख़बरें अभी तक ||  सुखदेव ढाबे पर कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद करनाल स्वास्थ्य विभाग ने यहां अलग- अलग ढाबों पर जाकर कर्मचारियों की सैंपल लिए और ढाबों को 48 घण्टे के लिए बन्द कर दिया है। गौरतलब है कि मुरथल में सुखदेव ढाबे पर जब स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट किया तो रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया।

क्योंकि करीब 65 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रोजाना हजारो लोग हाइवे पर सफर करते हुए ढाबों पर खाना खाते हैं। जिसके चलते करनाल स्वास्थ्य विभाग ने अलग -अलग जाकर ढाबों पर काम कर रहे कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए। जिसके चलते सैनी ढाबे पर 1 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मयूर ढाबे पर 4 और झिलमिल पंजाबी ढाबे पर 2 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले।

जिसके स्वास्थ्य विभाग ने ढाबों को 48 घंटे के लिए बन्द कर दिया है। इसके साथ ही ढाबों को अब सैनेटाइज भी करवाया जाएगा। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई अन्य ढाबों पर कर्मचारियों के सैंपल लेने की यह प्रक्रिया जारी रहेगी, ताकि पता चल सके कि कौन-सा कर्मचारी पॉजिटिव है और कौन-सा नेगेटिव। बता दें कि कोरोना संक्रमण का खतरा हर दिन बढ़ता जा रहा है, कोरोना के इस दौर में आप भी ढाबों में खाना- खाने से बचें।