स्वतंत्रता दिवस: ITBP के जवानों 14 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, देखें VIDEO

ख़बरें अभी तक || कोरोना महामारी के इस दौर में भी आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। देशभर में 74वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी उत्साह है। इसी बीच लाल किले की प्राचीर से लेकर लद्दाख की सीमा तक तिरंगा फहराया गया और हर्षोउल्लास के साथ यह दिन मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने 14 हजार फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। लद्दाख के पैंगोंग त्सो नदी के तट पर ITBP के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस मनाया। बता दें कि बीते कुछ समय से लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनातनी जारी है।हालांकि भारतीय सेना के ये जवान हर साल लद्दाख में ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले में तिरंगा फहराया और फिर राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा से लेकर एलएसी तक देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने और देश की सेना ने उसका उसी भाषा में जवाब दिया है।