हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 7 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

ख़बरें अभी तक || उत्तराखंड, असम और बिहार में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी है, तो वहीं हरियाणा में भी अब मानसून सक्रिय हो गया है। इसी के चलते हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को अच्छी बारिश के आसार है।

जबकि करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आगामी 2 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। बता दें कि बीते गुरुवार को भी हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को सिरसा, फतेहाबाद को छोड़कर सभी जिलों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। जबकि करनाल में सर्वाधिक 107 एमएम बारिश हुई।