शर्मसार: हैवान पड़ोसी ने मासूम को बनाया अपनी हवस का शिकार

ख़बरें अभी तक || हरियाणा के यमुनानगर से एक बार फिर बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पड़ोसी ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस मामले में परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर महज 12 घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला यमुनानगर का है।

यहां महज 6 साल की बच्ची…जो अभी ठीक से दुनियां को समझ भी नहीं पाई थी, उसके साथ बलात्कार जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया है। मासूम के साथ की गई इस हैवानियत का जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स निकला। जिसे वह अंकल बोलती थी और उसपर भरोसा कर उसका कहना मानती थी। जानकारी के मुताबिक वारदात वाले दिन बच्ची की मां सुबह काम पर गई हुई थी।

घर पर बच्ची अकेली थी, इसी बीच पड़ोसी आरोपी बच्ची के घर पहुंचा। इसके बाद वह बच्ची को बहाने से बाथरूम में ले गया और यहीं पर उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। शाम को जब बच्ची की मां काम से लौटी तो उसे अपनी मासूम खून से लथपथ रोती हुई मिली। जिसके बाद बच्ची की मां ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ 4 पोस्को एक्ट, 376 ए.बी. और 506 आई.पी.सी. के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर 12 घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया है।