फसल बर्बाद, किसान परेशान…! अब मक्के की फसल पर लगा कीड़ा…

ख़बरें अभी तक ||  किसानों को अपनी फसलों को लेकर कोई न कोई समस्या आ ही जाती है। कभी कीटनाशक को कभी भारी बरसात…फसलों को बर्बाद कर देती है। इसी के चलते हिमाचल के शिलाई में हर साल की तरह इस साल भी किसानों ने खेतों में मक्का की फसल लगाई थी। लेकिन अब किसानों की फसलों पर स्टेमबोरर (तना खोखला करने वाले कीड़े) ने हमला कर दिया है। जिससे मक्का की फसल अब कीड़े से खराब होने की कगार पर पहुंच गई है।

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र टिटियाना में भी मक्के की फसल में कीड़ा लग गया है, जो कि किसानों के लिए सिरदर्द बन रहा है। किसानों का कहना है कि खेतों में मक्का की फसल लहलहाने से उनके चेहरे काफी खिले थे। लॉकडाउन के दौरान गेहूं की फसल ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद हो चुकी थी। लेकिन इस बार किसानों को उम्मीद थी कि मक्का की फसल नुकसान की पूरी भरपाई कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां मक्के की फसल पर तना खोखला करने वाले कीड़े ने हमला कर दिया।

जिससे मक्के की फसल बर्बाद हो रही है। ऐसे में किसानों के चेहरे अब मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है, कि एक बार गांव में पहुंच कर लोगों को जागरूक किया जाए। वह इस बारे में जब हमने कृषि विज्ञानिक डॉक्टर शुखदेव सिंह पटियाल से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस कीड़े को रोकने के लिए पाउडरी मिल्ड्यू का छिड़काव जरूरी है। इसके 100 एमएल को 100 लीटर पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में मक्का के लिए देसी उपचार भी है, जिसके इस्तेमाल से मक्का उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए गोबर, गौमूत्र और छाछ मिलाकर भी छिड़काव किया जा सकता है। तो कीड़ा बिल्कुल खत्म हो जाएगा।