यूथ आइकन रणविजय सिंह आज मना रहे अपना 37वां जन्मदिन,ऐसे की थी करियर की शुरूआत

ख़बरें अभी तक। यूथ आइकन रणविजय सिंह का आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। रणविजय का जन्न 16 मार्च 1983 में पंजाब में हुआ था। जैसा कि इनके फैंस जानते ही होंगे कि रणविजय एक्टर होने के साथ मशहूर होस्ट भी हैं। हाल में वह एमटीवी के शो ट्रोल पुलिस को होस्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो एमटीवी रोडीज से रणविजय ने अपनी पहचान बनाई है। रणविजय की फैन फॉलोइंग लिस्ट वाकई बहुत लंबी है। यूथ को तो उनका इतना क्रेज है कि हर कोई उनके जैसा बनना चाहता है।

आपको बता दें कि रणविजय सिंह एक ऐसी फैमिली से संबंध रखते है जिसमें इनके पिता रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर और भाई नेवी में कार्यरत है। एक लाइन में कहा जाए तो इनका फैमिली बैकग्राउंड ही आर्मी वाला है। ना जानें ऐसी फैमिली में से होने के बावजूद रणविजय को क्या सूझी ओर चल पड़ें एक्टिंग यानि टीवी की दुनिया की ओर..

फैंस आपको जानकारी दें दें कि रणविजय ने छोटे पर्दे के ‘एमटीवी स्प्लिटविला’, ‘एमटीवी स्टंटमेनिया’, ‘एमटीवी टीन दिवा’ जैसे कई शो की मेजबानी की है। इसके अलावा इन्होंने कुछ पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। साल 2003 में रोडीज से रणविजय ने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। रणविजय की फिजिक के फैंस कायल हैं। रोडीज में आने वाले कुछ कंटेस्टेंट सिर्फ रणविजय से मिलने के लिए ऑडिशन के लिए आते हैं।

रणविजय के बचपन के बारें में बताए तो उनका बचपन कुछ इस तरह रहा कि उन्होंने 9 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की है। रणविजय सुपरबाइक के बहुत ही शौकीन रहे है। इनके पास कई बाइक्स हैं। इन दिनों रणविजय रोडीज एक्स्ट्रीम में भी जलवे दिखा रहे हैं। रणविजय गैंग्स को हेड कर रहे हैं। उनके पास कुछ पावर्स भी हैं। उनके पास दो एक्स्ट्रा लाइट हैं, अगर वह चाहें तो किसी प्रतिभागी को गैंग में शामिल कर सकते हैं।

फ़िल्मी करियर- उन्होंने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत फिल्म टॉस एंड मुंबई कटिंग से की।  इसके बाद वह अजय देवगन और सलमान खान स्टारर फिल्म लंदन ड्रीम्स में नजर आये।  बरहाल यह मूवी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा वह अक्षय कुमार और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर फिल्मक्शन फिल्म्स में भी नजर आये थे।  इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-थक व्यापार किया था।  यह एक रेट्रो स्टाइल फिल्म थी।  वह हिंदी फिल्मों के अलावा कई पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकें हैं।