कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा, हो सकता है कुलदीप बिश्नोई भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ दें

ख़बरें अभी तक। मध्य प्रदेश की सियासत में चल रहे पॉलीटिकल ड्रामे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान आया है, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह का कहना है कि कांग्रेस जीरो हो गई है। कांग्रेस में अब कुछ नहीं रहा सभी नेता कांग्रेस को छोड़ रहे है।

रणजीत सिंह ने कहा सिंधिया ने भी कांग्रेस को छोड़ दिया है। अब सचिन पायलट भी पार्टी छोड़ेंगे, कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह आज सिरसा में अपने निवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान रणजीत सिंह ने कुलदीप बिश्नोई द्वारा किये गए ट्वीट पर भी अपनी सहमति जताई।

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जिस तरह का ट्वीट कुलदीप बिश्नोई ने किया उससे मैं सहमत हुँ, हो सकता है कुलदीप बिश्नोई भी जल्द ही कांग्रेस छोड़ दें। रणजीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को तबाह करके छोड़ दिया है। राहुल गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस कई राज्यों में खत्म होती जा रही है।

हरियाणा में राजयसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर रणजीत सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा, रणजीत सिंह ने कहा कि हुड्डा साहब के पास तो वो ही पुराना पेन है उस पेन से तो वो ही निशान लगेंगे। वहीं रणजीत सिंह ने दावा करते हुए कहा कि राज्यसभा की तीनों सीट पर भाजपा की ही जीत होगी।