भारत की प्रमुख फसलों और उनके उत्पादक राज्य के बारें में जानिए

ख़बरें अभी तक। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है, इसका कारण यह है कि यहां के लोग कृषि पर ज्यादा निर्भर रहते है। यहां के विभन्न राज्य में अलग-अलग तरह की फसलें उगाई जाती है और हर एक राज्य की कुछ प्रमुख फसलें हैं जिनको जानना हम भारतवासियों के लिए अति आवश्यक हैं…..

सबसे पहले हम बात करेंगे चावल की, चावल भारत की सर्वाधिक मात्रा में उत्पादित की जाने वाली फसल है। भारत में चावल उत्पादक राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, कर्नाटक, उड़ीसा, असम तथा पंजाब आता है। और वहीं बात करें अगर गेहूं की तो भारत में गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यह फसल उत्तर प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी भाग में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के 96 लाख हेक्टेयर भूमि में उगाई जाती है।

तिलहन उत्पादन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है, तिलहन वे फ़सलें हैं, जिनसे तेल उत्पन्न किया जाता है। तिलहनी फ़सलों में तिल, मूंगफली, सोया और सूरजमुखी महत्त्वपूर्ण हैं। और भारत का सबसे बड़ा फल उत्पादक राज्य आंध्रप्रदेश है, इसके बाद गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश भी बड़े उत्पादक राज्यों में शामिल रहे है। सेब का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य जम्मू कश्मीर है। इसके बाद हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड सेब के प्रमुख उत्पादक राज्य है।

वहीं यदि मसालों की बात की जाए तो मसालों का उत्पादन सर्वाधिक मात्रा में आंध्र प्रदेश में होता है। इसके आलावा भारत में कपास की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र, गुजरात और आंध्र प्रदेश में की जाती है। भारत में सबसे बड़ा नारियल उत्पादक राज्य तमिलनाडु है, भारत में सबसे बड़ा सुपारी उत्पादक राज्य कर्नाटक है, भारत में सबसे बड़ा कोको उत्पादक राज्य केरल है। भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गन्ने की खेती होती है और इसी वजह से गन्ने की पैदावार के मामले में भारत दूसरे स्थान पर हैं।