शिमला : कोरोना वायरस और चंबा बस हादसे ने फीकी की होली

खबरें अभी तक। कोरोना वायरस के चलते इस बार प्रदेश में होली का त्यौहार काफी फीका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चंबा में हुए बस हादसे के कारण इस बार साधारण होली मनाई। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में पहले होली का जश्न रखा गया था। लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे चम्बा से बस हादसे की खबर आ गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे की ख़बर के बाद मुख्यमंत्री आवास में होंली का रंग फीका पड़ गया। मुख्यमंत्री ने होंली तो मनाई लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किया गया। सिर्फ ग़ुलाल लगाकर होंली की रस्म को निभाया गया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि चम्बा में सरकारी बस हादसे की ख़बर के बाद सादे तरीक़े से होंली मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 20 लोग घायल है। घायलों में 2 कई हालात गंभीर बनी हुई है। जिनमें से एक को टांडा अस्पताल भर्ती करवाया गया है।