Holi 2020:वास्तु के अनुसार किन रंगों से खेलें होली,जानें यहां

ख़बरें अभी तक। रंगों से भरा ये खुशहाली का त्योहार होली इस बार 10 मार्च को मनाया जाएगा। हिन्दु मास के मुताबिक होली के दिन से नए संवत की शुरुआत होती है। खुशहाली और प्रेम को दिखाने के लिए हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार सिर्फ रंगों का त्योहार ही नहीं है बल्कि आपसी प्रेम का प्रतीक भी है।

रंगों भरी इस होली  के त्योहार पर कुछ लोग विशेष तरह के गुलाल, रंग और फूलों का इस्तेमाल करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली के रंगों में वास्तु का विशेष महत्व होता है। वास्तुशास्त्र की मानें तो होली के हर रंग का प्रभाव अलग पड़ता है। इस होली पर आप भी बाजार में गुलाल या रंग खरीदने जा रहे हैं तो वास्तु अनुसार जान लें कि कौन सा रंग आपके लिए शुभ है और वास्तु अनुसार किस रंग का क्या महत्व होता है।

  • वास्तु अनुसार लाल रंग से होली खेलने से सेहत और यश में वृद्धि होती है। जो लोग प्रॉपर्टी का बिजनेस करते हैं उनके लिए भी लाल रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
  • मुश्किल हालातों में हार मानने वालों लोगों के लिए गुलाबी रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।
  • स्टूडेंट्स, टीचर्स, वकील और पत्रकारों के लिए हरे रंग से होली खेलना अच्छा माना जाता है।
  • सोना, चांदी का व्यापार करने वालों को पीले रंग से होली खेलना वास्तु अनुसार शुभ माना जाता है।
  • अभिनेता, लोहा कारोबारियों के लिए नीले रंग से होली खेलना शुभ होता होता है।
  • जीवन में परिवर्तन चाहने वाले लोगों के लिए केसरिया रंग से होली खेलना शुभ माना जाता है।