क्या है आपके आज के ग्रहों की चाल, जानिए राशिफल में

                                                                    आज का राशिफल 

 

मेष राशि : अनचाहा महमान आ सकता है, जिसके आने से आपका खर्च बढ़ सकता है, शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएं, भाग्यांक: 3

वृषभ राशि :  आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है,  रिश्तों में मजबूती आएगी

मिथुन राशि : भाग्य पर निर्भर न रहें, सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है, भाग्यांक: 1

कर्क राशि : दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मज़ेदार रहेगा, लेकिन ज़्यादा पैसे ख़र्च न करें, नहीं तो आप खाली जेब लेकर घर पहुँचेंगे,  भाग्यांक: 5

सिंह राशि : छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियाँ दे सकता है। भाग्यांक: 3

कन्या राशि : बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं, पिता का तल्ख़ बर्ताव आपको नाराज़ कर सकता है, लेकिन आप शांत रहें.. भाग्यांक: 2

तुला राशि : धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें, धैर्य रखें, भाग्यांक: 4

वृश्चिक राशि : ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, परिवार को नाराज़ कर सकता है, आप अपनी बात भली-भांति रखें, भाग्यांक: 6

धनु राशि : घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं, तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें, जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं, भाग्यांक: 2

मकर राशि : प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे, याद रखें.. भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है, भाग्यांक: 2

कुम्भ राशि : घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। कुछ समय आप अपने शौक़ और अपने परिवार वालों की मदद में भी ख़र्च कर सकते हैं। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। भाग्यांक: 9

मीन राशि : आप आज ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे न दबाएँ, थोड़ा आराम करें और आज के कामों को कल तक के लिए टाल दें। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। बेवजह का शक रिश्तों को खराब करने का काम करता है। आपको भी अपने प्रेमी पर शक नहीं करना चाहिए। यदि किसी बात को लेकर आपके मन में उनके प्रति संशय है तो उनके साथ बैठकर हल निकालने की कोशिश करें। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।