हमीरपुर: पूर्व सैनिक कोटे से भरे जाएंगे 2 हजार पद, सैनिक निगम ने शुरु की प्रक्रिया

ख़बरें अभी तक।   हिमाचल प्रदेश में पूर्व सैनिकों के कोटे से हजारों पदों को भरने के लिए कवायद शुरू हो गई है और इसी के चलते हमीरपुर स्थित हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा पदों को भरने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए आजकल साक्षात्कार लिए जा रहे है। हिप्र पूर्वसैनिक निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बिग्रेडियर खुशाल सिहं के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी। जिसमें खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए चार हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों को बुलाया जा रहा है। दो हजार पदों को भरने के लिए शुरू हुई प्रक्रिया में रोजाना साक्षात्कार लिए जा रहे है।

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम (हिमपैस्को) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बताया कि पूर्व सैनिकों के लिए आउटसोर्स आधार पर विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिसमें चार हजार से ज्यादा पूर्व सैनिकों को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख 25 हजार पूर्वं सैनिकों की संख्या है जिस कारण ही प्रदेश सरकार के द्वारा 15 प्रतिशत कोटा पूर्व सैनिकों को तय किए जाने के चलते ही भर्ती प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। अब तक हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर के साक्षात्कार पूरी हो चुकी है जबकि बाकी जिलों की प्रक्रिया चल रही है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी तक चल रही भर्ती प्रक्रिया में प्रदेश भर के जिलों से पूर्व सैनिक हिस्सा ले रहे है और भर्ती प्रक्रिया के दौरान पूर्व सैनिकों का चयन तृतीय और चतुर्थश्रेणी के पदों के लिए किया जा रहा है। 10 फरवरी से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया 28 फरवरी तक जारी रहेगी जिससे पूर्वसैनिकों को लाभ मिलेगा।