शादी के दो दिन बाद नवविवाहिता ने बच्चे को दिया जन्म, ससुराल वालों ने अपनाने से किया इन्कार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के अंबाला से बेहद ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक लड़की ने शादी के दो दिन बाद ही बच्चे को जन्म दिया। ताज्जुब की बात यह है कि दुल्हन के 9 माह की गर्भवती होने के बावजूद शादी में यह राज छिपा रहा। यह खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है।

एक तरफ जहां लोग युवती को लेकर तरह- तरह की बातें बना रहे है तो वहीं दूसरी ओर उसके पति और ससुराल वालों ने भी उसे अपनाने से साफ इन्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मामला अंबाला के मनमोहन नगर का है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी बीते 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन-डे के दिन छोटी घेल निवासी एक युवक के साथ हुई थी।

लेकिन शादी के दो दिन बाद ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। महिला पुलिस का कहना है कि युवती की हालत अभी कुछ ठीक नहीं है। इसलिए वह कोई बयान नहीं दे सकती। उसके बयान के बाद ही मामले की जांच की जाएगी। वहीं इस मामले में बिचौले महिला ने बताया कि रिश्ते के बाद से लड़का-लड़की आपस में नहीं मिले।

वे खुद हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो गया। ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी को भी उसका गर्भ नजर नहीं आया हो। उनके साथ धोखा हुआ है। दूसरी तरफ दुल्हन की दादी और छोटी बहन ने इस बारे कोई जानकारी होने से ही इनकार किया है। जबकि युवती की बड़ी बहन के मुताबिक बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी युवती से बात हुई थी। उसने इसके लिए पड़ोस के रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल इस बात में कितनी हकीकत है और कितना झूठ यह तो पुलिस की जांच के बाद ही पता लग पाएगा।