बॉक्सिंग के साथ रेसलिंग में भी भारत को गोल्ड मिलने की उम्मीद- अमित पंघाल

खबरें अभी तक। हाल ही में 52 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व के नंबर वन बॉक्सर बने अमित पंघाल बीती रात भिवानी में एक शादि समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्व का नंबर वन बॉक्सर बनने के बाद आत्मविश्वास बढा है। होंसले और मेहनत ही जीत दिलाते हैं। अमित ने कहा कि इस बार ओलंपिक में हमारे देश को दो नहीं, बल्कि बॉक्सिंग व रेसलिंग में दो से भी ज्यादा गोल्ड मैडल मिल सकते हैं। इसके लिए हम पूरी ताकत व मेहनत से तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि आज तक हमारे देश में दो बॉक्सर ही के नंबर वन बॉक्सर बने हैं। इनमें 2009 में मिनी क्यूबा भिवानी के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विजेन्द्र सिंह विश्व के नंबर वन बॉक्सर बनने का खाता खोला था। विजेन्द्र सिंह उस समय 75 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व के नंबर बॉक्सर बने थे और अब हाल ही में रोहतक के 24 वर्षिय अमित पंघाल 52 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व के नंबर वन बॉक्सर बने हैं। ये उपलब्धि पूरे देश के ना केवल बॉक्सरों के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। अमित पंघाल 2017 से बेहतरीन फार्म में हैं। अमित ने 2018 में राष्ट्रमंडल और इशियाई खेलों में स्वर्म पदक जीता। इसके बाद चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बॉक्सर हैं।