आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल

ख़बरें अभी तक। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भी रामलीला मैदान में पुख्ता इंतजाम किए गए है।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के 2,000 से 3,000 जवान चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे और  निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।  बताया जा रहा है कि केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ दोपहर 12:15 बजे शपथ ले सकते हैं।