शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का 17 फरवरी से स्वयंवर होने जा रहा है शुरु, देखे वीडियो

ख़बरें अभी तक। बिग बॉस 13 के विनर का नाम आज घोषित होने वाला है। वहीं इससे से पहले टीवी में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का एक प्रोमो दिखाया जा रहा है, जिसमें वो कह रहे है कि शादी में जरुर आना। बता दें कि 17 फरवरी से कलर्स टीवी में एक शो शुरु होने जा रहा है जिस शो का नाम होगा मुझसे शादी करोगी। इस में शो बिग-बॉस कंटेस्टेंट्स शहनाज गिल और पारस छाबड़ा है जो अपने लिए दूल्हा और दुल्हन ढूंढ रहे हैं।

वहीं कलर्स ने टीवी शो मुझसे शादी करोगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इसमें शहनाज गिल और पारस छाबड़ा दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वीडियो में पारस शहनाज से कहते हैं कि वे शादी कर रहे हैं। उनकी बात सुनकर शहनाज भी कहती हैं कि वह भी शादी कर रही हैं।

शहनाज गिल की बात पर पारस चौंक जाते हैं। पारस को चौकता देख शहनाज कहती हैं कि वो एक दूसरे से शादी नहीं कर रहे हैं। वो तो अपने लिए दूल्हा ढूंढ़ रही हैं। फिर पारस भी यही कहते हैं कि वे दुल्हन ढूंढ़ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया के मुताबिक, दोनों के साथ स्वयंवर के लिए 6 दावेदार भी नजर आएंगे। ये सभी एक ही घर में रहेंगे। इस शो को मनीष पॉल होस्ट करते नजर आएंगे, जो इस शो के ऑडिशन राउंड को होस्ट करेंगे।