ऊना: पुलिसकर्मी की गंदी हरकतों का पर्दाफाश, महिला पुलिसकर्मी ने लगाए आरोप

ख़बरें अभी तक। ऊना में एक पुलिसकर्मी की गंदी हरकतों का पर्दाफाश हुआ है। एक महिला पुलिसकर्मी ने महिला पुलिस थाना ऊना में अपने ही साथी पुलिस कर्मी पर अश्लील हरकतें करने के आरोप जड़े है। हरकतें भी ऐसी जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे। महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के अनुसार पुलिसकर्मी ने पीड़िता के अंडर गारमेंट्स पर अश्लील चित्रकारी करने के साथ साथ अश्लील शब्द लिख दिए।

इस मामले के बाद पीड़िता ने साथी पुलिस कर्मी को समझाया लेकिन उसने अपनी हरकतें बंद नहीं की। पुलिस कर्मी की गंदी हरकतों से परेशान महिला पुलिस कर्मी ने इस पूरे मामले की महिला थाना में शिकायत की है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

वहीं महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि मामले की शिकायत पत्नी ने भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना ऊना में मामले की शिकायत की। एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।