वी अनबिटबल ने अमेरिका में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से जीता लोगों का दिल

खबरें अभी तक। भारत के एरोबिक डांस ग्रुप वी अनबिटबल ने अमेरिका में धूम मचा दी है। मंगलवार को इस ग्रुप ने अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर अपनी परफॉर्मेंस से माहौल बना दिया। बता दें कि पिछले साल ये ग्रुप अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट में चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए था।

बता दें कि वी अनबिटबल के सदस्यों ने रजनीकांत के हिट गीत ‘माराना मास’ पर जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी हैय़ स्टेज इनका जोश और जुनून वाकई देखने लायक था। वहीं मुंबई के इस डांस ग्रुप को जजों ने स्टैडिंग ओविएशन भी दिया। जज हॉवी मंडल ने परफॉर्मेंस देखने के बाद कहा, ‘आप लोगों में किसी दूसरे ग्रुप की तुलना में ज्यादा जुनून और समर्पण है। दुनिया आपके लिए खुल गई है, और आपने दुनिया को हमारे लिए खोल दिया है।’बता दें कि ये वी अनबिटबल भारत में साल 2017 से धूम मचा रहे है। अलग-अलग मंचों पर ये ग्रुप देश और दुनिया में कई शो करके भारत का नाम रोशन कर चुका है।