हिमाचल प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नाहन दौरा

ख़बरें अभी तक। शिमला– हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज नाहन प्रवास पर जाएंगे। और 13 फरवरी को 11 बजे पांवटा मण्डल की कार्यकर्ता के साथ बैठक में भाग लेंगे। 14 फरवरी को नाहन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

15 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल यशवंत सिंह परमार वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय के सभागार में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी एवं ठाकुर जगदेव चंद शोध संस्थान नेरी, हमीरपुर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ठाकुर राम सिंह राज्य स्तरीय जयंती समारोह तथा संगोष्ठी में मुख्य अतिथि होंगे।

दोपहर 2 बजे बिंदल बद्दी में भाजपा जिला सोलन की बैठक में हिस्सा लेंगे। 16 फरवरी को डॉ. बिंदल कांगड़ा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाल परमार की बेटी के विवाहोत्सव में शिरकत करेंगे, वहीं 17 फरवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जिला बिलासपुर की बैठक लेंगे।