इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर एक बार फिर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। सिरसा: इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने एक बार फिर सरकार के 100 दिन पूरे होने पर हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 दिनों में नशे की रोकथाम के लिए क्या किया? इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सरकार के 3 महीने के कार्यकाल में अपराध और नशे बढ़े जिसकी वजह से आज प्रदेश अपराध व नशे के मामले में नंबर वन बन गया है।

उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि जब प्रदेश में नशा और भ्रष्टाचार बढ़ेगा तो सरकार की क्या उपलब्धि हो सकती है? अभय सिंह चौटाला आज सिरसा के पार्टी कार्यालय में कालावाली सिरसा हलके के कार्यकर्ताओं की। बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धरातल पर सरकार का कहीं भी विरोध नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता की आवाज उठाने की बजाय केवल अखबारों में बयानबाजी तक सिमट कर रह गई।

अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश में धान घोटाला सहित भ्रष्टाचार के कई मामले आए लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश की जनता की आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न तो महामहिम राज्यपाल को मेमोरेंडम देने का काम किया और ना ही। जिला मुख्यालय पर डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो संगठन को अपना मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है और 6 महीने के बाद इनेलो का संगठन पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा और कहा कि प्रदेश में केवल सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर जनता को इंडियन नेशनल लोकदल ही न्याय दिला सकता है।