कुरुक्षेत्र : खुला दरबार में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने सुनी लोगों की समस्याएं

खबरें अभी तक। कुरुक्षेत्र के पेहवा उपमंडल में खुला दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को निपटाना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए यह खुला दरबार लगाया गया है, उन्होंने कहा कि इस खुले दरबार में जो भी समस्याएं आई है उनका निवारण करवाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा सरकार का यह है कि लोगों की समस्याओं का निपटारा हो उन्होंने भाजपा, जजपा गठबंधन के 100 दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि पूरे सामंजस्य में तालमेल से यह सरकार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।

खुले दरबार में पुलिस से संबंधित एक फरियाद मिलने पर आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच करवा रहे हैं यदि किसी संबंधित अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेवारी मिली तो उस पर कार्यवाही जरूर होगी।