हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में रात हल्के हिमपात के बाद सुबह खुली धूप

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में कल रात ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिला किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान माईनस 8. 5 डिग्री दर्ज की गई और 6 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई वहीं जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 से 8 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है।

वहीं जिला किन्नौर में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। लेकिन जिला किन्नौर में ठंडी और तेज हवाएं चलने से तापमान में अभी भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी होने के बाद चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर से जिला किन्नौर की ऊंची पहाड़ियां  अत्याधिक सुंदर लग रही है। जिले में हुई हल्की बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट की वजह से लोगों को घरों पर दुबक कर ही रहना पड़ रहा है।