धूप खिलने पर भी ठंड और तेज हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट

खबरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र जिला में बर्फबारी के बाद धूप खिल गई है लेकिन जिला किन्नौर में ठंड और तेज हवाएं चलने से तापमान में अभी भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में भारी गिरावट होने के कारण अभी भी स्थानीय लोगों के चलने के रास्ते सहित अन्य पानी के स्त्रोतों के किनारे बर्फ की सिल्लियां जम चुकी है। जिला किन्नौर के स्थल कल्पा में तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज की गई जबकि पर्यटन स्थल छितकुल रक्षम में माइनस 4 डिग्री दर्ज की गई है।

जिले में धूप खिलने के बावजूद भी तापमान में भारी गिरावट से जहां से सेब जैसे नगदी फसलों के लिए चिलिंग आवर पूरे हो रहे हैं, वहीं जिले के लोगों को ठंड की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की किसान और भगवान जहां एक और बर्फबारी के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं, वही लोगों को अपने कार्यों को करने के लिए अत्यधिक ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के संपर्क सड़क मार्गों सहित आम आदमी के चलने वाले रास्तों से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।