शमिता शेट्टी का आज 41 वां जन्मदिन,जानें कैसा रहा उनका अबतक का फिल्मी करियर

खबरें अभी तक। शमिता शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। जो कि एक भारतीय अभिनेत्री हैं।वैसे तो वो बॉलीवुड में कोई खास जगह नही बना पाई लेकिन आज भी दर्शकों के बीच मोहब्बतें की इशिका धनराजगीर के नाम से मशहूर हैं। सात ही आपको बता दें कि वह फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन हैं। शमिता शेट्टी का जन्म 2 फ़रवरी 1979 चेम्बूर मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम सुरेंद्र शेट्टी और माँ सुनंदा शेट्टी है। इनकी एक बहन है-शिल्पा शेट्टी कुंदरा है जोकि एक फेमस अभिनेत्री हैं। अगर बात करें उनकी स्टडी की तो शमिता शेट्टी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट एंथोनी गर्ल्स हाईस्कूल, चेंबूर मुंबई से की है।  उन्होंने अपनी स्नातक की सीडेनहम कॉलेज मुंबई से की है।

करियरशमिता शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत यशराज फिल्म्स की फिल्म मोहब्बतें से की थीं।  इस फिल्म में उनके अभिनय को देख आज भी लोग उनकी तारीफ़ करने से खुद को रोक नहीं पाते।  उन्हें इस फिल्म के आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एक्टिंग डेब्यू के बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स भी किये, जो काफी लोकप्रिय भी हुए। इसके बाद शमिता फिल्म फरेब और जहर में दिखाई दी, जो उनकी हिट्स मूवी में से एक है।

टीवी करियर-शमिता ने अपने टीवी करियर की शुरुआत कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस से की थी।  बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हालंकि वह शो में काफी अच्छा खेल रहीं थीं, लेकिन बहन शिल्पा की शादी के कारण वह डेढ़ महीने बाद ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गयीं। वहीं अब हाल ही में शमिता अभी कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा रिलोडेड में बतौर प्रतिभागी भी नजर आई थी।

अगर बात करें उनकी अबतक की फिल्मों की तो ज्यादा नही पर कुछ डुनिंदा फिल्में जिनमें शमिता ने काम किया है-  वहीं अगर बात करें फिल्म द टेनंट की तो यह शमिता की अपकमिंग फिल्म है। जिसमें वह बतौर अभिनेत्री फिर फिल्मी स्क्रीन पर नजर आएंगी।