ऊना के धुसाड़ा में वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटने से 4लोग घायल

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश: पुलिस थाना ऊना के तहत धुसाड़ा में एक वोल्वो बस अनियंत्रित होकर पलटने से हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें से एक घायल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से मैक्लोडगंज जा रही बस सुबह करीब 6:00 बजे धुसाड़ा में अनियंत्रित हो गई और पलट गई हादसे में बस में सवार परिचालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।