2020 रेंज रोवर इवोक भारत में लॉन्च,जानें शुरूआती कीमत

खबरें अभी तक। लैंड रोवर ने नई जनरेशन की रेंज रोवर इवोक को भारत में हाल ही में लॉन्च किया है। यह दो वेरिएंट एस और आर-डायनामिक एसई में उपलब्ध है। वहीं अगर बात करें इसकी कीमत की तो नई रेंज रोवर की कीमत 54.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

यहां देखिए 2020 रेंज रोवर इवोक की वेरिएंट वाइज प्राइस-

वेरिएंट

डीजल

रेंज रोवर इवोक एस

54.94 लाख रुपये

रेंज रोवर इवोक आर-डायनामिक एसई

59.85 लाख रुपये

न्यू रेंज रोवर इवोक सिर्फ एक इंजन में ही उपलब्ध है। जिसमें बीएस6 नॉर्म्स वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। जो कि 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इंजन के साथ इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। जो कि सभी पहियों पर पावर सप्लाई करने का काम करता है। साथ ही कंपनी का कहना है कि इसमें पेट्रोल इंजन का ऑप्शन आने वाले समय में शामिल किया जाएगा।

अगर बात करें इसके लुक्स की तो नई इवोक का डिजाइन लैंड रोवर वेलार से काफी हद तक प्रेरित है। इसकी लंबाई 4360 मिलीमीटर, चौड़ाई 1990 मिलीमीटर और ऊंचाई 1635 मिलीमीटर है। यह पहले से 11 मिलीमीटर ज्यादा लंबी, 6 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 14 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची है। इसकी वाटर वेडिंग कैपेसिटी 600 मिलीमीटर है, इस मामले में भी यह पहले से 100 मिलीमीटर आगे है।

वहीं लैंड रोवर ने नई रेंज रोवर के केबिन को भी काफी हद तक अपडेट किया है। इसमें 10 इंच के दो जेएलआर टच प्रो डिओ इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, स्टीयरिंग व्हील पर टच कंट्रोल्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे काम के फीचर्स एड किए गए हैं। नई इवोक में ट्रांसपरेंट बोनट वाकई बेहद खास है।इसकी फ्रंट ग्रिल और ओआरवीएम पर कंपनी ने कैमरा लगाए हैं। जिनके आउटपुट आपको सेंट्रल टचस्क्रीन में दिखाई देंगे। वहीं इस कार का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, लेक्सस एनएक्स 300एच और वोल्वो एक्ससी60 से माना जा रहा है।