भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भुवन पंचायत 3.0 को किया लॉन्च

ख़बरें अभी तक। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लॉन्च किया है। इसरो ने भुवन पंचायत 3.0 को 29 जनवरी, 2020 को लांच किया। इसरो के इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है। इसरो का यह प्रोजेक्ट दो साल तक चलेगा।

इस प्रोजेक्ट की सहायता से ग्रामीण विकास नियोजन में काफी सहायता मिलेगी। बता दें कि भुवन इसरो द्वारा संचालित एक उपग्रह एप्लीकेशन है। इसके द्वारा यूजर पृथ्वी को 2D और 3D रूप में देख सकते हैं। भुवन-GAIL पहल के द्वारा पाइपलाइन्स की मॉनिटरिंग की जाती है।

इसके अलवा भुवन पोर्टल की सहायता से सभी ग्रामीण पंचायतों में मनरेगा को जियो-टैग किया जाएगा। वेब जियो पोर्टल डेटाबेस विज़ुअलाइज़ेशन, डेटा एनालिटिक्स, ऑटोमैटिक रिपोर्ट जनरेशन, मॉडल आधारित उत्पादों और सेवाओं के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य हितधारकों के लाभ के लिए विकसित जियो पोर्टल का उपयोग करना आसान है।

साथ ही भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने भू-संसाधन विभाग के साथ मिलकर ‘सृष्टि’ का विकास किया है, इसके द्वारा एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाती है। इसरो भुवन पोर्टल की सहायता से तेलंगाना जल संसाधन सूचना प्रणाली (TWRIS) की स्थापना भी कर रहा है।