गणतंत्र दिवस पर दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता

खबरें अभी तक। एक तरफ जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस की धुम में झुम रहा था, वहीं भिवानी में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आपसी कहासुनी के चलते जरिना के पति ने उसे मार कर फंदे पर लटकाया है। बताया जाता है कि जरिना ने तीन साल पहले अपने पति व दो बच्चों को छोङ कर बैंक कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जाता है कि चरखी दादरी जिला के कपूरी गांव निवासी जरिना की शादि भिवानी में हुई थी। जरिना दो बच्चों की मां थी। बावजूद इसके उसने अपने पति व दोनों बच्चों को छोड़ कर तीन साल पहले बैंक कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया था। जरिना के परिजनों का आरोप है कि सुरेन्द्र बाइक व प्लाट की मांग को लेकर जरिना को शुरु से ही तंग करता था। अब उनके पास फोन आया कि जरिना से मिलने आएं। जरूरी काम है। पर जब वो जरिना के घर पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटक रही थी। मृतका के भाई फिरोज व मां मुन्नी ने बताया कि आपसी कहासुनी व मांग के चलते सुरेन्द्र ने जरिना को मार कर फांसी के फंदे पर टांग दिया। साथ ही इसके पिछे पङोस की एक महिला की भी इसमें मिलीभगत होने का आरोप लगाया है।

वहीं मामले की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल पहुंचवाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका जरिना की मां मुन्नी की शिकायत पर मृतका के पति बैंक कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उन्होंन बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आएगी उसके आधार पर आगामी कार्यवाई की जाएगी।

कहते हैं प्रेम अंधा होता है और जरिना ने इसी अंधेपन के चलते अपने पहले पति व दो बच्चों को छोङ कर सुरेन्द्र के साथ प्रेम विवाह किया और तीसरे साल ही वो दुनिया से चली गई। अब जरिना खुद दुनिया छोङ कर गई है या उसके पति ने कहासुनी के चलते उसे मौत के घाट उतारा है ये तो पुलिस जांच में पता चलेगा पर इतना जरूर है कि जरिना का अंधे प्रेम उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।