जानें वेलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट और प्यार के इस दिन से जुड़ा इतिहास

खबरें अभी तक। Valentines Day Week शुरू होने में अब बस चंद ही दिन बाकी है। प्यार के त्योहार यानी कि वैलेंटाइन डे का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। जैसे ही फरवरी करीब आती है, तो युवा इस स्पेशल डे और इसके पहले आने वाले ‘वीक’ का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। साथ ही इसकी तैयारियों मे  जुट जाते है। इसलिए हम आपके लिए वैलेंटाइन डे वीक का पूरा शेड्यूल लेकर आए हैं। तो चलिए ये रही वेलेंटाइन वीक की ये लिस्ट-

  • 7 फरवरी- रोज डे
  • 8 फरवरी- प्रपोज डे
  • 9 फरवरी- चॉकलेट डे
  • 10 फरवरी- टेडी डे
  • 11 फरवरी- प्रॉमिस डे
  • 12 फरवरी-हग डे
  • 13 फरवरी- किस डे
  • 14 फरवरी-वेलेंटाइन डे

अब अगर हम वेलेंटाइन से जुड़े इतिहास की बात करें तो ये जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है कि अखिर क्यों मनाया जाता है ये खास प्यार का दिन-

ऐसा माना जाता है कि यह डे रोम के एक पादरी संत वैलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। मालूम हुआ है कि संत वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में मान्यता रखते थे, लेकिन रोम में एक राजा को उनकी ये बात पंसद नहीं थी और वो प्रेम विवाह के खिलाफ थे। वो प्रेम विवाह को गलत मानते थे। राजा को लगता था कि रोम के लोग अपनी पत्नी और परिवारों के साथ मजबूत लगाव होने की वजह से सेना में भर्ती नहीं हो रहे हैं।

इस समस्या से निजात पाने के लिए राजा ने रोम में शादी और सगाई पर पाबंदी लगाई थी। जिसके बाद पादरी वैलेंटाइन ने सम्राट के आदेश को लोगों के साथ नाइंसाफी माना था। सत वैलेंटाइन ने इसका विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई थी। जिसके बाद उन्हें 14 फरवरी को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इसके बाद से ही उस दिन से हर साल इसी दिन को ‘प्यार के दिन’ यानि वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है।