कृष-4 में रितिक के साथ नजर आएंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण !

खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन एक बार फिर अपनी फेमस फ्रैंचाइजी कृष से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। लेकिन इसमें स्पेशल बात तो ये है कि इस बार उनकी अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण। जी हां लंबे वक्त के इंतजार के बाद अब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।

वहीं अगर फिल्म कृष-4 के लिए दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन की जोड़ी फाइनल हो जाती है तो पहली बार एक्ट्रेस और रितिक स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। वैसे तो पहले भी खबरें आई थीं कि फ़राह खान की आगामी फ़िल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में दोनों की जोड़ी नजर आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन अब लगता है कि कृष-4 की जोड़ी से फैंस का इंतजार खत्म हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दीपिका का कृष-4 में आना लगभग तय ही है, वैसे अभी तक दीपिका पादुकोण को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा पहले सभी कृष फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और पिछली बार कंगना रनोट भी रितिक रोशन के साथ दिखाई दीं थी। अब कयास लगाए जा रहे है कि इस बार दीपिका पादुकोण फिल्म का हिस्सा बन सकती है। रितिक और उनके पिता राकेश रोशन दीपिका को इस रोल के लिए लेना चाहते हैं। लेकिन दीपिका का रोल उनकी मौजूदगी के काबिल होना चाहिए, वह तभी इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा बनने के लिए मानेगी।’