हमीरपुर: जेपी नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने पर पूर्व सीएम धूमल ने दी शुभकामनाएं

ख़बरें अभी तक। हमीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, भारत के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर जगत प्रकाश नड्डा को सर्वसम्मति से चुने जाने पर खुशी व्यक्त की है। प्रो० धूमल ने इसे छोटे से हिमाचल प्रदेश को पार्टी की तरफ से दिया गया बहुत बड़ा सम्मान बताया है।

प्रेम कुमार धूमल ने विश्वास व्यक्त करते हुए  कहा कि जगत प्रकाश नड्डा एक कर्मठ नेता हैं। वह अपनी मेहनत के साथ सबको साथ लेकर संगठन को और आगे बढ़ायेंगे तथा सफलता का एक नया अध्याय भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में, अपनी अध्यक्षता में और अपने नेतृत्व में जोड़ेंगे।