खबरें अभी तक। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को कौन नही जानता। यह एक ऐसा चेहरा है जिसकी लड़किया खूब दीवानी है। ये यंगेस्ट हैंडसम एक्टर आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे है। जी हां, आज सीड पूरे 35 साल के हो जाएंगे। सिद्धार्थ ने बतौर मॉडल करियर की शुरूआत की थी। लेकिन बॉलीवुड में एन्ट्री सीड ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी।
सिद्धार्थ का जन्म सूरत में हुआ था। उनके पिता का नाम सुनील है और मां का नाम रिम्मी मल्होत्रा है। सिद्धार्थ की स्कूली पढ़ाई डॉन बास्को स्कूल और नवल पब्लिक स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने भगत सिंह कॉलेज से पढ़ाई की।
अब तक सिद्धार्थ इन फिल्मों में काम कर चुके है-
- शेरशाह – 2020 ( हिन्दी )
- मरजावां – 2019 ( हिन्दी )
- जबरिया जोड़ी – 2019 ( हिन्दी )
- अय्यारी – 2018 ( हिन्दी )
- इत्तेफाक – 2017 ( हिन्दी )
- ए जेंटलमैन सुंदर सुशील रिस्की – 2017 ( हिन्दी )
- कपूर एंड संस – 2016 ( हिन्दी )
- बार बार देखो – 2016 ( हिन्दी )
- ब्रदर्स – 2015 ( हिन्दी )
- हंसी तो फंसी – 2014 ( हिन्दी )
- एक विलेन – 2014 ( हिन्दी )
- स्टूडेंट ऑफ द ईयर – 2012 ( हिन्दी )
- Director
- वी आर फैमली – 2010 ( हिन्दी )
वहीं आज एक और तो उनका जन्मदिन है,तो दुसरी ओर उनके लिए आज का दिन बेहद खास इसिलिए है क्योंकि आज उनकी अपकमिंग फिल्म शेरशाह से फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। फिल्म ‘शेरशाह’ से सिद्धार्थ के लुक की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों को एक्ट्रेस कियरा आडवाणी और करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सिद्धार्थ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीर में सिद्धार्थ लड़ाई के मैदान में इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसका डायरेक्शन विष्णुवर्धन ने किया। ये फिल्म 3 जुलाई, 2020 को रिलीज होगी।