MG ZS EV भारत में जल्द होगी लॉन्च,जानें इसके स्पेशल फीचर्स

खबरें अभी तक। MG Motor इंडिया एक जाना-माना नाम है। अब यह अपने बिजनेस को जारी रखते हुए एक 27 जनवरी को अपनी ZS EV लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर चुके है। बता दें कि  जिसे कंपनी ने 5 जनवरी को पेश किया था। साथ ही आपको बता दें कि कंपनी इसे प्रारंभिक कीमत के साथ पहले 1000 ग्राहकों को बेचने वाली है। साथ ही MG ने इसकी बुकिंग दिसंबर 21 को ही शुरू कर दी थी। लेकिन अब कंपनी बुकिंग 17 जनवरी यानि कल बंद कर देगी। भारतीय बाजार में MG ZS EV को एक कंप्लीट्ली नॉक्ड डाउन (CKD) यूनिट के तौर पर बेचा जाएगा। वहीं इसे कंपनी के गुजरात में स्थित हलोल प्लांट में बनाया जाएगा। वहीं Hector की मैन्युफैक्चरिंग भी की जा रही है। शुरुआत में कंपनी इसे 5 शहरों दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरू और हैदराबाद के बाजार में उतरेगी। इसके बाद में ये बाकी शहरों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होने के बाद बेचने पर विचार करेगी।

इतना ही नही बल्कि Hector के बाद MG Motor की ZS EV भारत में दूसरा मॉडल है और यह भी पूरी तरह कनेक्टेड कार के तौर पर उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर इसमें मौजूद सभी कनेक्टेड फीचर्स 8.0 टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम के साथ ग्रहकों को उपलब्ध होंगे। ZS EV में 44.5 kWh IP6 सर्टिफाइड बैटरी पैक दिया है। जो कि 141 bhp की पावर और 353 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं यह सिंगल चार्ज में यह 340 किलोमीटर तक का सफर तय करने में पूर्ण रूप से सक्षम है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.5 सेकंड का का समय लगता है।

वहीं दूसरी ओर इसके स्वामित्व को खास बनाने के लिए MG Motor India अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल कस्टमर के लिए 5-स्टेप चार्जिंग ईकोसिस्टम को स्थापित कर रही है। सबसे पहले सभी ZS EV कारें किसी भी 15 एम्पियर शॉकेट पर चार्ज की जानें में सक्षम हैं। वहीं इसके लिए कंपनी ऑनबोर्ड केबल के साथ आएंगी। वहीं, दूसरा कंपनी MG ग्राहकों के लिए ऑफिस में एक AC फास्ट चार्जर स्थापित कर रही हैं। तीसरा कंपनी DC चार्जर का भी विकल्प उपलब्ध करा रही है। जो कि MG के शोरूम में इंस्टॉल किए जा रहे हैं। लीथियम आयन बैटरी के चलते MG ZS EV को 50 kW DC चार्जर के जरिए 80 फीसद तक चार्ज होने में 40 मिनट का समय लगेगा। वहीं, स्टैंडर्ड 7.4 kW चार्जर के जरिए 7 घंटे का वक्त फुल चार्ज होने में लगेगा। इसके अलावा 7.4 kWh का चार्जर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके चलते आप अपनी ZS EV को 15 एम्पियर शॉकेट से 16-17 घंटे में फुल चार्ज कर पाएंगे।