फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फर्स्ट लुक हुआ रिवील,आलिया का दिखा नया अवतार

खबरें अभी तक। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।यह फिल्म संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाई गयी है। फिल्म की लीड एक्टर्स आलिया भट्ट ने यह पोस्टर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए शेयर किया है। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

वहीं फिल्म की अन्य कास्ट को लेकर अभी कोई जानकारी नही दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अजय देवगन की स्पेशल अपीयरेंस होने की बात सामने आई है। साथ ही कॉमेडी रोल्स के लिए मशहूर विजय राज फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ सकते है,ऐसे कयास लगाए जा रहे है।

बता दें कि यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। फिल्म में डॉन गंगूबाई की कहानी को दर्शाया गया है।गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़े नामों में से एक थीं। बड़ी बात तो ये है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच डाला था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं। लेकिन आपको बता दें कि इस बीच उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए है।