प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बादल छाए. बारिश की आशंका

हरियाणा में भी मौसम में बदलाव आ गया है. प्रदेश के कई इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। हरियाणा कृषि मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कई जिलों में खराब मौसम दर्शाया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना अगले तीन घंटों के अंदर बताई गई है।वहीं तेज आंधी की आशंका जींद, कैथल, फतेहाबाद और आसपास के इलाकों में दर्शाई गई है।